साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, बस्तर रोडमैप 2.0 से निवेश और रोजगार पर बड़े फैसले संभव

By : hashtagu, Last Updated : April 15, 2026 | 10:57 am

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudeo Sai) की अध्यक्षता में आज 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रस्ताव (Proposals) और योजनाओं (Schemes) की समीक्षा (Review) की जाएगी। जरूरत के अनुसार नई नीतियों (Policies) और प्रस्तावों को मंजूरी (Approval) भी दी जा सकती है।

बैठक में बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर “बस्तर रोडमैप 2.0” पर विशेष चर्चा होगी। इसके तहत क्षेत्र के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने के साथ मौजूदा योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और नए प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत बस्तर में सड़क, कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा। खासतौर पर अंदरूनी इलाकों को जिला मुख्यालय और शहरी क्षेत्रों से जोड़ने के लिए नई सड़कों और पुल-पुलियों के प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। इसके अलावा बिजली, पानी और संचार सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े प्रोजेक्ट भी एजेंडे में शामिल रहेंगे।

रोजगार के मुद्दे पर सरकार स्थानीय युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट के जरिए अवसर बढ़ाने की योजना पर चर्चा कर सकती है। छोटे उद्योगों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से बस्तर में ही रोजगार उपलब्ध कराने पर फोकस रहेगा, ताकि युवाओं का पलायन कम हो सके।

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए बस्तर में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स लाने की रणनीति पर भी विचार होगा। इसमें माइनिंग, फॉरेस्ट प्रोड्यूस और एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन और नई पॉलिसी फ्रेमवर्क पर चर्चा संभव है।

कैबिनेट बैठक में निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। निवेश का माहौल बेहतर बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाने, जमीन आवंटन प्रक्रिया को आसान करने और उद्योग स्थापित करने में लगने वाले समय को कम करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। इन रिपोर्ट्स के आधार पर योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा कर जरूरी सुधार के निर्देश दिए जा सकते हैं, ताकि समय-सीमा में काम पूरा हो सके।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:30 बजे 515 पैक्स (नवीन सोसायटी) का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे दोपहर करीब 3:15 बजे रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम में शामिल होंगे।