MP बोर्ड रिजल्ट 2026 में बेटियों का जलवा, 16 साल में सबसे बेहतर 12वीं परिणाम, सरकारी स्कूलों ने भी किया कमाल
By : hashtagu, Last Updated : April 15, 2026 | 3:22 pm
By : hashtagu, Last Updated : April 15, 2026 | 3:22 pm
भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं (Exams) के परिणाम (Results) मंगलवार को घोषित कर दिए गए। 15 अप्रैल का दिन प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों के लिए खास रहा, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी किया।
इस वर्ष का परिणाम कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। कक्षा 12वीं का रिजल्ट पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर दर्ज किया गया, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संकेत देता है।
रिजल्ट में एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया। पास प्रतिशत (Pass Percentage), मेरिट सूची (Merit List) और टॉपर्स (Toppers) में छात्राओं का दबदबा साफ नजर आया। इससे नारी सशक्तिकरण (Women Empowerment) की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है।
बोर्ड परीक्षा परिणामों में बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है, सभी प्रतिभाशाली बेटियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : CM@DrMohanYadav51 @schooledump #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/OZQyiQeAcB
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 15, 2026
सरकारी स्कूलों के छात्रों ने भी इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है, जो शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दर्शाता है। यह संकेत है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर लगातार सुधर रहा है और वहां के छात्र भी अब प्रतिस्पर्धा में आगे आ रहे हैं।
यह रिजल्ट केवल परीक्षा का परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षा नीति 2020 के जमीनी प्रभाव और बेटियों की बढ़ती भागीदारी का भी प्रमाण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि को नारी शक्ति वंदन बताते हुए छात्राओं की सफलता की सराहना की है।