जापानी प्रतिनिधिमंडल ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर चर्चा

By : hashtagu, Last Updated : April 25, 2026 | 9:05 pm

रायपुर: मुख्यमंत्री (Chief Minister) विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जापान (Japan) से आए प्रतिनिधिमंडल (Delegation) ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में निवेश (Investment), औद्योगिक विकास (Industrial Development) और तकनीकी सहयोग (Technical Collaboration) के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार की उद्योगोन्मुखी और निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ अब वैश्विक निवेशकों के लिए तेजी से उभरता हुआ आकर्षक केंद्र बन रहा है।

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्य की नई औद्योगिक नीति की सराहना की और छत्तीसगढ़ में अपने निवेश को और विस्तार देने की इच्छा जताई।

इस मुलाकात को राज्य में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय भरोसे के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ निवेश, नवाचार और विकास के नए अवसरों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।