Bengal Election Shock: भवानीपुर में ममता बनर्जी 15 हजार वोटों से हारीं, BJP की ऐतिहासिक जीत
By : hashtagu, Last Updated : May 4, 2026 | 11:43 pm
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ा राजनीतिक उलटफेर (major political upset) सामने आया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भवानीपुर सीट से 15,114 वोटों से हार गईं। उन्हें सुवेंदु अधिकारी ने हराया, जो उनके खिलाफ लगातार दूसरी जीत है।
राज्य की 294 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 204 सीटें जीत ली हैं और 2 सीटों पर आगे चल रही है, जो राज्य में ऐतिहासिक प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और पार्टी 75 सीटों पर सिमट गई है, जबकि 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
भवानीपुर सीट, जो ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ (stronghold) मानी जाती थी, वहां यह हार सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश लेकर आई है। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में भी सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया था।
चुनाव परिणामों के बीच एक और अहम घटना सामने आई, जहां आरजी कर (RG Kar) रेप केस की पीड़िता की मां ने चुनाव जीत दर्ज की। इस जीत को जनता के गुस्से और बदलाव की मांग से जोड़कर देखा जा रहा है।
हार के बाद ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर से पहले ही निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की (assault) की गई और उन्हें पीटा गया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दोबारा काउंटिंग (recounting) की मांग की है।
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने… pic.twitter.com/ugbzcDaTFC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
राज्य में कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली है, जबकि एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।
इन नतीजों को पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, जहां लंबे समय से सत्ता में रही TMC को भारी नुकसान (major loss) हुआ है और BJP ने पहली बार इतनी बड़ी जीत दर्ज की है।


