तमिलनाडु में विजय का शपथ ग्रहण टला, बहुमत के आंकड़े पर अटका पेंच, राज्यपाल संतुष्ट नहीं
By : hashtagu, Last Updated : May 6, 2026 | 8:38 pm
चेन्नई (तमिलनाडु): तमिलनाडु में विजय (Vijay) का शपथ ग्रहण (Oath Ceremony) फिलहाल टल गया है क्योंकि बहुमत (Majority) के दावे को लेकर राज्यपाल संतुष्ट नहीं हैं। विजय ने सरकार बनाने का दावा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने पेश किया था, लेकिन उनके पास पर्याप्त समर्थन (Support) नहीं होने के कारण उन्हें हरी झंडी नहीं मिल पाई। सूत्रों के अनुसार, संख्या पूरी करने में अभी एक-दो दिन का समय लग सकता है।
विजय ने 7 मई को शपथ ग्रहण कराने का अनुरोध किया था और इसके लिए उन्होंने लोक भवन को ईमेल के जरिए अपना दावा भी पेश किया था। उनका मानना था कि गुरुवार का दिन शुभ होता है, इसलिए इसी दिन नई सरकार की शुरुआत की जाए। हालांकि, राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिलने से यह कार्यक्रम टल गया है।
दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का आंकड़ा जरूरी है। यही वजह है कि बहुमत का गणित उनके पक्ष में पूरी तरह नहीं बैठ पा रहा है।
विजय को कांग्रेस का समर्थन मिला है, जिसके पास 5 विधायक हैं। इसके बावजूद उनके पास कुल 112 विधायकों का ही समर्थन है, जो बहुमत से अभी भी कम है। यही कारण है कि राज्यपाल ने उनके दावे पर तुरंत फैसला नहीं लिया और शपथ ग्रहण को फिलहाल टाल दिया गया है।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि विजय कब तक जरूरी संख्या जुटा पाते हैं और राज्य में नई सरकार का गठन कब होता है।

