छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में ₹9,580 करोड़ के प्रस्ताव, 7,800 रोजगार के अवसर
By : hashtagu, Last Updated : June 12, 2026 | 10:31 pm
हैदराबाद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) को निवेश (Investment) के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ (Chhattisgarh Investor Connect) कार्यक्रम में राज्य को कुल ₹9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों से राज्य में 7,800 से अधिक रोजगार (Employment) के नए अवसर सृजित होने की संभावना जताई गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आज तेजी से विकसित भारत (Developed India) के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग-अनुकूल नीतियां, पारदर्शी प्रशासन और सुशासन के कारण निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेशकों के लिए ‘रेड कारपेट’ (Red Carpet) बिछा हुआ है और सरकार हर स्तर पर निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उद्योगपतियों से राज्य की विकास यात्रा में भागीदार बनने और उपलब्ध संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
सरकार का कहना है कि इस निवेश से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ सरकार लगातार निवेश आकर्षित करने के लिए विभिन्न राज्यों और बड़े शहरों में इन्वेस्टर मीट का आयोजन कर रही है, ताकि उद्योगों को राज्य में स्थापित करने के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निवेश की नई उड़ान…
हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ में प्रदेश को ₹9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों से 7,800 से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/h8AaqivoEi
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 12, 2026




