50 फीट नीचे खाई में गिरी कार 4 की मौत, जानें, वाक्या

By : madhukar dubey, Last Updated : December 23, 2022 | 1:44 pm

छत्तीसगढ़। कबीरधाम में शुक्रवार की भोर में एक कार पोलमी गांव में खाई में गिरने से 4 लोगों की जान चली गई। इनमें 3 महिला और एक पुरुष हैं। इसके अलावा 4 लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा 50 फीट नीचे खाई में कार गिरी।

ये हादसा कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की जानकारी लगते ही कुकदुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मारूति इको कार में कुल 8 लोग सवार थे।

अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे रायपुर

सभी गाड़ी में सवार लोग अस्थि विसर्जन करने के लिए प्रयागराज गए थे। प्रयागराज से रायपुर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। कार पंडरिया-बजाग (मप्र) स्टेट हाईवे पर पोलमी घाट पर करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। खाई में गिरी हुई कार को सुबह-सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को खबर दी थी। उन्होंने घटनास्थल का वीडियो भी बना लिया था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच में जुट गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर और एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते हुए हुई है।