जगदलपुर में कांग्रेस की ‘मशाल रैली’ में 5 झुलसे!, देखें VIDEO

जगदलपुर में कांग्रेस की मशाल रैली (torch rally)  निकाली गई थी। जिसमें 5 कार्यकर्ता झुलस (5 workers injured) गए। ये रैली राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में निकाली गई।

  • Written By:
  • Updated On - April 1, 2023 / 02:08 PM IST

छत्तीसगढ़। जगदलपुर में कांग्रेस की मशाल रैली (torch rally)  निकाली गई थी। जिसमें 5 कार्यकर्ता झुलस (5 workers injured) गए। ये रैली राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में निकाली गई। जहां सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। लेकिन मशाल के लिए बाम्बू जलाने के दौरान कार्यकर्ता आगजनी की चपेट में आ गए। इस घटना से मशाल जुलूस में हड़कंप मच गया। आनन फानन कार्यकर्ताओं को अस्पताल ले जाया गया।

भिलाई में भी निकाली गई मशाल रैली

एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में दुर्ग और भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने मशाल रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। दुर्ग में गांधी पुतला से रैली निकाली गई। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। रैली में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य शामिल हुए।

इधर भिलाई में गदा चौक से सुपेला घड़ी चौक तक रैली निकाली गई। लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली के प्रदेश प्रभारी विधायक देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में रैली निकाली गई। रैली में महापौर नीरज पाल, अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित अन्य प्रमुख रूप से शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ 20 हजार करोड़ रुपए का हिसाब ही तो मांगा था, जिसके लिए केंद्र सरकार के उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया। कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता इस फैसले से डरेगा नहीं। पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, सभापति गिरिवर बंटी साहू, नंदकुमार कशयप आदि उपस्थित थे।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)