6 आईएस और 2 आईपीएस की जिम्मेदारियां बदली, जानें, किसे क्या मिला

By : hashtagu, Last Updated : November 29, 2022 | 4:29 pm

रायपुर। राज्य सरकार ने 6 आईएस और 2 आईपीएस के कार्य में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन व गृह विभाग ने सोमवार को देर शाम आदेश जारी किए। इसमें मंत्रालय में पदस्थ हिमशिखर गुप्ता को अब सहकरिता विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है। इसके पूर्व वे उद्योग देख रहे थे। इनकी जगह भुवनेश यादव की नियुक्ति हुई है।
गृह विभाग के संयुक्त सचिव ने अपने आदेश में। भोजराम पटेल को महासमुंद का एसपी से अब 15वीं बटालियन का सेनानी बना दिया है। इनकी जगह अब धर्मेंद्र सिंह छवई को एसपी होंगे। इसके पूर्व ये राजकीय पुलिस की जिम्मेदारी देख रहे थे।
2007 बैच के जनक प्रसाद पाठक को सहकारी संस्थाओं का पंजीयक बनाकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। पाठक के पास अभी तक जल संसाधन विभाग और आपदा से राजस्व विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी थी। 2006 बैच के सत्यनारायण राठौर को संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से हटाकर स्थानीय निधि एवं संपरीक्षा का संचालक बनाया गया है। उनके पास पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं और वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी बनी रहेगी।
2009 बैच के IAS अनुराग पाण्डेय को जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उनको राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अनुराग अभी तक स्थानीय निधि एवं संपरीक्षा में संचालक का काम देख रहे थे। 2013 बैच के गौरव कुमार सिंह को जिम्मेदारी मिली है। उनको पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव के साथ राज्य ग्रामीण औद्योगिक पार्क-RIPA का प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं।