दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय सहित भाजपा दिग्गजों की झलक…

By : hashtagu, Last Updated : June 7, 2024 | 6:27 pm

रायपुर। नरेंद्र मोदी को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। अब वो तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के 10 सांसद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai), उप मुख्यमंत्री अरुण साव-विजय शर्मा, सरोज पांडे और लता उसेंडी पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में मौजूद रहे।

Bjp O2

शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि, मुझे नया दायित्व देने के लिए आभार। राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा। छत्तीसगढ़ के सभी नेताओं ने मेज थपथपाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया। आज सभी मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष की बैठक भी होनी है।

  • प्रदेश के मुख्यमंत्री साय, यूपी CM योगी आदित्यनाथ, असम CM हेमंत बिस्वा के साथ अगली पंक्ति में बैठे थे। यहां आकर नरेंद्र मोदी ने संविधान को माथे से लगाकर प्रणाम किया।
    अब मीटिंग में शामिल होंगे सभी नेता

Bjp O3

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में मीडिया से कहा कि, आज सभी मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष की बैठक होनी है। इस मीटिंग में शामिल होने प्रदेश के सभी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। सभी जीते हुए सांसद भी दिल्ली पहुंचे हैं। अब हम आगे डबल इंजन की सरकार के साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली की बैठक में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय! रवाना होने से पूर्व अरुण साव ने कहा-राहुल करते हैं ‘अनर्गल’ बातें