आखिर क्यों ‘गुलाब फूल’ लेकर भूपेश ‘गौठान’ में घूमते रहे!

By : madhukar dubey, Last Updated : April 28, 2023 | 3:52 pm

रायपुर। जब भी भूपेश अपने गौठान (Bhupesh) या किसी सार्वजनिक स्थलों पर जाते हैं तो अपने अंदाज में होते हैं। ग्रामीण अंचल में वो पूरे ठेठ किसान बन ही जाते हैं। बड़े ही अपनत्व से लोगों से रूबरू होते हैं। उनके वहां जाने के बाद भूपेश के जादू का हर कोई मुरीद हो जाता है। आज वे कुरूद विधानसभा में हंचलपुर गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। गौठान में गोबर पेंट उद्योग का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और पेंट निर्माण का पूरा काम देखा। इस निरीक्षण के दौरान सीएम के हाथ में पूरे समय एक गुलाब का फूल (Rose) नजर आया।

बता दें कि यह गुलाब का फूल महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुलाब का एक फूल भेंट स्वरूप दिया। जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे समय अपने हाथों में पकड़े हुए ही गौठान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हंचलपुर गौठान के स्वरूप और यहां काम कर रही महिला सदस्यों के मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण से ही प्रदेश भी सशक्त होगा। इस दौरान गौठान में काम करने वाली महिला सदस्यों ने गौठान के निर्माण और उन्हें उद्यमी बनाने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।