आखिर क्यों ‘रामसुंदर दास’ ने छोड़ दी कांग्रेस! इस्तीफे में ‘लिखी’ बड़ी बात

By : hashtagu, Last Updated : December 14, 2023 | 1:37 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) के सीनियर नेता महंत राम सुंदर दास (Mahant Ram Sundar Das) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। इसकी वजह उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार को बताया है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में वो सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से हारे हैं।

आपको बता दे कि रायपुर की उत्तर विधानसभा से महंत श्याम सुंदर दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने बड़े अंतराल से चुनाव जीता।

हार की नैतिक जिम्मेदारी ली

विधानसभा चुनाव हारने के बाद गुरुवार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए महंत राम सुंदर दास ने इस्तीफा दे दिया। राम सुंदर दास का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रायपुर दक्षिण सीट से थे कांग्रेस के प्रत्याशी

महंत राम सुंदर दास को कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण सीट से इस बार के चुनाव में उतारा था। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल थे। खास बात ये है कि राम सुंदर दास को बृजमोहन अपना गुरु मानते हैं। ऐसे में मुकाबला चुनौती भरा था। चुनाव के दौरान कुछ विवाद भी सामने आए। आखिरकर बृजमोहन ने इस सीट से 8वीं बार बड़े अंतर से जीत हासिल की।

Whatsapp Image 2023 12 14 At 114651 1 1702536907

महंत राम सुंदर दास का सियासी सफर

2003 में महंत राम सुंदर दास छत्तीसगढ़ के पामगढ़ से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। 2008 में उन्होंने जैजैपुर से चुनाव जीता था। 2013 में उसी सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2018 में भूपेश बघेल की सरकार बनी तो उन्हें गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। साल 2001-2003 में संस्कृत बोर्ड के पहले अध्यक्ष रहे। वहीं, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य भी रह चुके हैं।