‘BJP’ का वार, लूटने का मौका क्यों छोड़े ‘कांग्रेस’!, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : January 22, 2023 | 7:52 pm

छत्तीसगढ़। (Chhattisgarh BJP) वैसे भी पार्टी के twitter एकाउंट पर अक्सर कुछ विडियो प्रायोजित भी हो सकते हैं। आज छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर अंबिकापुर (Ambikapur) का स्वास्थ्य सेवाओं पर आधारित एक विडियो पोस्ट किया है। इसमें भूपेश सरकार में गरीबों के लूटने के जारी विडियो को कांग्रेस ने प्रयोजित करार दिया है।

बहरहाल, बीजेपी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि भूपेश सरकार गरीबों को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इस बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच मौत का डर दिखा कर गरीबों को लूटना कब बंद करोगे भूपेश?। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बातें की जा रही है। इसमें स्थानीय लोग बता रहे हैं किस तरह की स्वास्थ्य सेवाएं यहां चलाई जा रही है।