बलौदाबाजार हिंसा : MLA देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 9 तक बढ़ी

By : hashtagu, Last Updated : September 3, 2024 | 7:10 pm

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा के मामले में कोर्ट ने विधायक देंवेद्र यादव (MLA Devendra Yadav) की न्यायिक हिरासत 9 सितंबर तक (Judicial custody till 9 September) कोर्ट ने बढ़ा दी है। सुनवाई पूरी होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने कहा कि, पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है और पुलिस जानबूझकर देरी कर रही है। इसलिए हमनें जल्द से जल्द देवेंद्र यादव का चालान पेश करने की बात कही है. इसके पहले कोर्ट में जाते समय उन्होंने कहा था कि, पुलिस के चालान पेश करने का इंतजार है। हम आज भी जमानत के लिए आवेदन नहीं लगाएंगे। पूरी स्थिति कोर्ट खुलने के बाद ही पता चलेगा कि, पुलिस आज चालान पेश कर रही है या नहीं।

17 अगस्त से न्यायिक रिमांड पर देवेंद्र यादव

उल्लेखनीय है कि, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से न्यायायिक हिरासत में हैं। उन पर 10 जून को हुए बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी के मामले में शामिल होने का आरोप है। वहीं उनकी दो बार न्यायिक रिमांड की अवधि कोर्ट ने बढ़ा दी थी।

 देवेंद्र यादव पर 18 से ज्यादा धाराओं के तहत अपराध दर्ज

आज तीसरी बार फिर से देवेंद्र यादव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। भिलाईविधायक देवेंद्र यादव पर  18 से ज्यादा गंभीर धाराओं में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें हिंसा भड़काने, साजिश रचने और जान से मारने के गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों में लगी धाराओं के मुताबिक 7 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें : Jashpur : बिजली आपूर्ति के संसाधनों में सतत सुधार! CM विष्णुदेव की पहल पर तेज गति से कार्य