‘भूपेश’ हुए भावुक, बोले, Supreme Court ने खोला ‘झीरमकांड’ के न्याय का दरवाजा!

By : hashtagu, Last Updated : November 21, 2023 | 6:25 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले का लेकर भावुक हो गए। उन्होंने अपने एक्स ट्विटर पर लिखा, झीरम कांड (Jheeram scandal) पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का आज का फ़ैसला छत्तीसगढ़ के लिए न्याय का दरवाज़ा खोलने जैसा है। झीरम कांड दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्याकांड था। इसमें हमने दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को खोया था।

कहने को एनआईए ने इसकी जांच की, एक आयोग ने भी जांच की लेकिन इसके पीछे के वृहत राजनीतिक षडयंत्र की जांच किसी ने नहीं की। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरु की तो एनआईए ने इसे रोकने के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था। आज रास्ता साफ़ हो गया है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी जांच करेगी। किसने किसके साथ मिलकर क्या षडयंत्र रचा था। सब साफ़ हो जाएगा। झीरम के शहीदों को एक बार फिर श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें : Press Conference : कांग्रेस का ‘झीरमकांड’ को लेकर BJP पर वार! कहा-किसे और क्यों बचाना चाहते हैं भाजपा के नेता?