राहुल की सुरक्षा में ‘चूक’ पर भड़के भूपेश, पढ़ें, क्या बोले

By : madhukar dubey, Last Updated : December 29, 2022 | 4:37 pm

छत्तीसगढ़। (Rahul Gandhi) राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होने पर मुख्यमंत्री (Bhupesh) भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को घेर लिया है। वे नवागढ़ रवाना होने से पूर्व मीडिया से कहा दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा में जानबूझकर लापरवाही की गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा में ढिलाई बरती गई है। जब भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली प्रवेश किया तो उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। दिल्ली की पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं किए। वहां अफरा-तफरी की परिस्थिति बनी, ये दुर्भाग्यजनक है और चिंता का विषय भी है।

भाजपा नेताओं पर प्रदेश को आंदोलन में झोंकने का आरोप लगाए

भाजपा के नेताओं के आरक्षण पर लगाए आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा क्यों नहीं मांग नहीं कर रही है कि राज्यपाल हस्ताक्षर करें। प्रदेश में अलग-अलग वर्ग आंदोलन पर आमादा हैं,प्रदेश की शांति व्यवस्था आंदोलन की ओर झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। क्या भाजपा नहीं चाहती कि पिछड़े वर्ग को आरक्षण मिले, अनुसूचित वर्ग को आरक्षण मिले। ये पीछे के रास्ते राजभवन पर दबाव डालकर विधेयक को रोक रहे हैं, जबकि सदन में तो सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ था।

इधर CRPF ने बताया, वे खुद सुरक्षा के नियमों को तोड़ते हैं

CRPF ने गृह मंत्रालय को बताया है कि, राहुल गांधी खुद अपनी सुरक्षा को हल्के में लेते हैं, प्रोटोकॉल्स तोड़ते हैं। कांग्रेस ने सुरक्षा में चूक की शिकायत की थी। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा है। CRF ने कहा कि राहुल ने २०२० से अब तक ११३ बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कई बार तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस बारे में उन्हें समय-समय पर अवगत भी करवाया जाता रहा है। कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की थी। इसके अगले ही दिन गुरुवार को सीआरपीएफ ने इस पर जवाब दिया है।