‘महिलाओं-किसानाें’ की जिंदगी ‘भूपेश’ ने की रोशन, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : April 2, 2023 | 8:09 pm

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा (Durg Rural Assembly) के ग्राम पुरई में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महिलाओं और किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) से अनुभव साझा किए। बोले, उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं से जीवन में खुशहाली आई है। सभी ने भूपेश बघेल को तहेदिल से धन्यवाद दिया। यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के बाद भेंट-मुलाकात की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी बात कृषि हित योजनाओं से शुरू करते हुए कहा कि बालोद से मांग आई है कि दीवाली से पूर्व खाते में पैसे आये, इसलिए हमने 17 अक्टूबर को पैसे ट्रांसफर किये।

रिसामा की उर्वशी चंद्राकार ने कहा कि 20 हजार रुपए की ऋण माफी हुई। आधे एकड़ खेत थी। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली हितग्राही महिला है, यह सबसे अच्छी बात है कि आज बात की शुरुआत महिला हितग्राही से हुई।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए थानेश्वर साहू ने अपनी स्वरचित कविता सुनाई

2 रुपया में गोबर खरीदी कि, यह गौरव की बात है। अनेक मिलकर बनते हैं,थानेश्वर साहू ने अपनी स्वरचित कविता सुनाई ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, ऐसे ही हैं हमारे मुख्यमंत्री चमकते सितारे। इस दौरान थानेश्वर लंबी कविता सुनाते गये और लोग झूमते गए। आखरी में मुख्यमंत्री ने कहा कि और कुछ कहेंगे, इस पर थानेश्वर ने कहा कि शहीद मुकेश साहू के नाम पर प्रतिमा लगाए। इसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हम 5 लाख रुपये देंगे।

भूपेश ने समस्या का तत्काल मौके पर कराया समाधान

देवेंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि मैं रसमड़ा से हूं, औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से कृषि जमीन नहीं है। उद्योग समूह हमें नौकरी नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री ने इस बारे में कलेक्टर से पूछा तो कलेक्टर ने बताया कि लगातार प्रबंधन से बैठक ली गई है। उद्योग अधिकारी से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या स्थिति है, अधिकारी ने स्थिति बताई। उन्होंने बताया कि 1037 लोगों को रोजगार मिला है। ग्रामीण ने कहा कि सीएसआर भी नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में नियम नए बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर आपको उन लोगों की सूची देंगे जिन्हें रोजगार मिला है और सारी समस्याओं का समाधान होगा।

किसानों के जीवन में अब धान बेचकर आई खुशहाली

रमेश कुमार गजपाल ने कहा कि सवा लाख का धान बेचा और इससे हार्वेस्टर खरीदा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सियन्हि बर कुछ लेबे तभे तोर से 20 क्विंटल धान लेबो। तोषण कुमार साहू ने कहा कि 120 क्विंटल धान बेचा है और 26 हजार रुपए कर्ज माफ हुआ। अब 20 क्विंटल में धान बेचेंगे तो 5 हजार का लाभ होगा। तोषण कुमार साहू ने कहा कि 120 क्विंटल धान बेचा। 26 हजार कर्ज माफ हुआ। अब 20 क्विंटल में धान बेचेंगे तो 5 हजार का लाभ होगा। तोषण कुमार साहू ने कहा कि 120 क्विंटल धान बेचा है और 26 हजार रुपए कर्ज माफ हुआ। अब 20 क्विंटल में धान बेचेंगे तो 5 हजार का लाभ होगा।

करोड़ों के कार्यों का किया लोकार्पण

भूपेश बघेल ने 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया। उन्होंने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की।

राशनकार्ड के बारे में भूपेश ने पूछा

राशन कार्ड के बारे में जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सबके लिए राशन है, इस बात पर सहमति जताते हुए सबने हाथ उठाये। हितग्राही नॉमिन साहू ने बताया कि घर मे 5 सदस्य हैं, चावल, शक्कर, नमक सब राशन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितने किसानों की ऋण माफी हुई

सभी ने हाथ उठाकर एक स्वर में हां कहा। मुख्यमंत्री ने पूछा किस-किस के खाते में राजीव गांधी न्याय योजना का पैसा आया। महिला किसान उर्वशी चन्द्राकर ने कहा कि चारो क़िस्त की राशि मिल गई है, 20 हजार की ऋण माफी हुई है। मेरे नाम पर आधा एकड़ और पति के नाम पर एक एकड़ खेत है। मुख्यमंत्री से बात करते हुए एक अन्य हितग्राही ने बताया कि मेरी बेटी हंसिका मंदबुद्धि है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए शासन की अनेक योजना है, आप इसका लाभ ले सकते हैं। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र अद्वितीय निरंकारी ने बताया मैं आपका स्वागत करता हूं, मुझे इस योजना से लाभ हुआ, महंगी स्कूल के फीस से राहत मिली, पहले स्कूल में 80 हजार रुपये फीस देना पड़ता था। वहीं अद्वितीय ने मुख्यमंत्री से सीबीएसई बोर्ड करने की मांग की। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के बारे में मुख्यमंत्री द्वारा पूछने पर सरस्वती ने बताया कि मेरे बेटे का नाम लक्ष्य है, आंगनबाड़ी में चेक कराया तो वजन कम मिला। फिर आंगनबाड़ी में गर्म दूध केला आदि खाद्य सामग्री मिली, अब हम स्वस्थ है।

सरस्वती ने मुख्यमंत्री से कहा कि बहुत-बहुत धन्यवाद, अब हमर बच्चा मन रिंगि-चिंगी नई रहय। उमरपोटी की पुष्पा ने मुख्यमंत्री को राशन कार्ड की जानकारी दी, पुष्पा ने बताया कि चावल निशुल्क मिलता है। शक्कर, नमक भी मिलता है। पुष्पा ने कहा मुख्यमंत्री से कहा-सिलेंडर सस्ता कर दे कका। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने उत्तर दिया- मेरे हाथ में नहीं है सिलेंडर की कीमत।मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही ऑनलाइन पंजीयन आरम्भ हुआ बेरोजगारी भत्ते के लिए। 6000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन पहले दिन कराए हैं। उन्होंने यहां पंजीयन कराने वाले हितग्राहियों से जानकारी ली।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई घोषणाएं

1. ग्राम नगपुरा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस विषय के लिये नया कॉलेज खोला जायेगा।

2. ग्राम रसमड़ा में नया आई.टी.आई. शुरू किया जायेगा।

3. ग्राम अंजोरा (ख) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।

4. ग्राम पुरई में खेल अकादमी (तैराकी एवं खोखो सहित) प्रारंभ की जायेगी।

5. शासकीय महाविद्यालय उतई में 08 अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाया जायेगा।

6. मरोदा, कुथरेल, बिरेझर और हनोदा के शासकीय हाई स्कूल का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन करवाया जायेगा।

7. नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम- खोपली एवं ग्राम- मुंडेरा में खोले जायेंगे।

8. हाईस्कूल भवन ग्राम रूदा में निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दी जायेगी।

9. ग्राम-पुरेना एवं ग्राम कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।

10. ग्राम पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जायेगा।

11. ग्राम मतवारी और उमरपोटी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन बनाया जायेगा।

12. ग्राम-नगपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 30 बेड से 50 बेड में अपग्रेड किया जायेगा।

13. सर्व समाज के लिये मांगलिक प्रांगण बनवाया जायेगा।

14. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई के लिए नई स्कूल बिल्डिंग बनाई जायेगी।

15. आंगनबाड़ी केन्द्र क.1 से पौहा तालाब तक 1 किमी सड़क चौड़ीकरण करवाया जायेगा।

16. आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 से पाउवारा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण करवाया जायेगा अथवा बाइपास सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।

17. पुराने पंचायत भवन परिसर में व्यावसायिक परिसर का निर्माण करवाया जायेगा।

18. ग्राम पुरैना, रसमड़ा, मचांदूर, कोलिहापुरी और कातरो में नया पशु औषधालय खोला जायेगा।