भूपेश का ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ में पूरे प्रदेश को न्यौता!, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : May 16, 2023 | 8:44 pm

छत्तीसगढ़। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने एक जून से तीन जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव (National Ramayana Festival) में पूरे प्रदेश की जनता को न्यौता दिया है। उन्होंने अपना संबोधन दिया। साथ ही ट्विटर पर लिखा, जय सिया राम। ….. सादर आमंत्रण। छत्तीसगढ़ में पहली बार- ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’

🗓️ 1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन

📍 रायगढ़ के रामलीला मैदान में होने जा रहा है यह भव्य आयोजन

🛕 अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की होगी विशेष प्रस्तुति

🛕 केलो आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का होगा पाठ

🪔 हजारों की संख्या में किया जाएगा दीपदान

✅ देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी कलाकार भी होंगे शामिल

 

🏆 महोत्सव में शामिल होने वाली मानस मंडलियों को किया जाएगा पुरस्कृत- प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए

यह भी पढ़ें : भूपेश कराएंगे साढ़े 7 हजार कन्याओं के हाथ पीले!, देंगे गृहस्थी के उपहार