शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर ‘भूपेश’ ने किया नमन! किए Tweet

By : hashtagu, Last Updated : August 5, 2023 | 1:37 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती (Birth Anniversary of Martyr Mahendra Karma) पर उन्हें किया नमन। उन्होंने बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि कर्मा जी आदिवासियों के हक की हर लड़ाई में दमदारी से अपनी बात रखते थे, इसलिए वे #बस्तर_टाइगर के नाम से भी जाने जाते थे। वे सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि एक बेहद संवेदनशील, जागरूक और भावुक इंसान भी थे, उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। कर्मा जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा नाम थे

महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा नाम थे। वह छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद कांग्रेस सरकार में उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे। साल 2004 से 2008 तक वह छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। पूरे देश में महेंद्र कर्मा का नाम तब सुर्खियों में आया, जब उन्होंने साल 2005 में माओवादियों के खिलाफ सलवा जुडूम आंदोलन चलाया था। कर्मा परिवार आदिवासी समुदाय का नेतृत्व करने के कारण प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर की जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहा। 25 मई 2013 को बस्तर की झीरमघाटी में कांग्रेस के चुनावी अभियान “परिवर्तन यात्रा” के समय नक्सलियों ने बड़े नक्सल हमले को अंजाम दिया था, जिसमें नक्सलियों ने महेंद्र कर्मा समेत करीब 27 कांग्रेस नेताओं की हत्या कर दी थी। कर्मा हमेशा ही नक्सलियों के मुख्य टारगेट रहे, लेकिन वह हमेशा अपने निडर व्यक्तित्व को थामकर माओवादियों के खिलाफ लड़ते रहे। उनके इसी व्यक्तित्व की वजह से उन्हें बस्तर टाइगर कहा जाता है।

यह भी पढ़ें : CG के रेलवे स्टेशनों पर ‘एयरपोर्ट’ की तर्ज पर सुविधाएं मिलेगी! ‘PM मोदी’ रखेंगे आधारशिला