भूपेश बोले, मोदी ‘गंगा जल’ के बारे में झूठ फैला गए! बताई सच्चाई…VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : July 7, 2023 | 9:07 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कहा, ये है गंगाजल (Gangajal) की सच्चाई. छत्तीसगढ़ के लोग तो जानते हैं लेकिन प्रधानमंत्री फिर से मंच से झूठ बोलकर चले गए। कहा, लो एक और झूठ गंगाजल के बारे में बोलकर चले गए। गंगाजल के बारे में यही भारतीय जनता पार्टी के लोग अफवाह फैलाए थे। फर्जी लेटर पैड छपवाए थे,शैलेष और ित्रवेदी और गिरीश देवांगन जी का लेटर पैड बनया और उन्होंने कहा था, धान खरीदी 25 सौ रुपए नहीं होगा अौर कर्जमाफी नहीं होगा। इस झूठ को बराबर चलाते रहे। इसके खंडन में हमारे कांग्रेसजनों ने गंगाजल हाथ में लेकर कहा था, कर्जमाफी भी करेंगे और 25 सौ रुपए में धान खरीदी भी करेंगे।

यह भी पढ़ें : राजनांदगांव में बिल्डर, अधिकारियों और बैंक ने मिलकर किया करोड़ों का गोलमाल