‘गौरव दिवस’ पर भूपेश ने लगाई ‘सौगातों’ की झड़ी, जानें, क्या मिले किसे

By : madhukar dubey, Last Updated : February 15, 2023 | 6:08 pm

छत्तीसगढ़। (Urban Administration and Development Department) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव दिवस (gaurav divas) समागम-2023 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौगातों की झ़ड़ी लगा दी। उन्होंने नगरीय निकायों के विकास को और तेज करने का भरोसा दिया। बहरहाल, बीते 4 सालों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ के नगरों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री शिवकुमार डहरिया के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कृत कर उनकी हौंसला आफजाई भी की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, नगरीय निकाय नागरिकों को बहुत अच्छी सुविधाएं दी रहे हैं। हमारी सरकार ने राशनकार्ड बनाने में सुधार किया है। आज सभी का राशनकार्ड आसानी से बन जाता है। पेयजल व्यवस्था में सुधार हुआ है। भवन अनुज्ञा लेने में बहुत मुश्किल होती थी, जिसे सरलीकरण किया गया है।

कहा, अब घर पर ही 15 प्रकार की सेवाएं पहुंच रही

भूपेश बघेल ने कहा, घर पर ही 15 प्रकार की सेवाएं पहुंच रही हैं। नगरीय निकाय नागरिकों को बहुत अच्छी सुविधाएं दी रहे हैं। हमारी सरकार ने राशनकार्ड बनाने में सुधार किया। कहा, इससे नगरीय क्षेत्र की जनता को लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं

उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात। राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा। नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे। भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़, रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़, बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि दी जाएगी।

इसके अलावा सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ दिए जाएंगे। चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा की। रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में शहरी महिला आजीविका केंद्र शुरू करने की घोषणा। युवाओं के रोजगार हेतु रायपुर एवं भिलाई में सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित खुलेंगे बीपीओ।

भिलाई में बनेगी विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी कम रीडिंग ज़ोन। रीपा की तर्ज पर सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में खुलेंगे अर्बन कार्टेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क। शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी, आधुनिक शौचालय और विकास व्यवस्था की घोषणा। नगर निगमों में बनेंगे स्मार्ट हेल्थ कियोस्क- कियोस्क में बीपी, सुगर, ब्लड टेस्ट की मिलेगी निशुल्क सुविधा। रायपुर शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम की घोषणा। भूमि विकास नियम को सरलीकरण करने की घोषणा। अम्बिकापुर में महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन, सड़क निर्माण एवं सौंदरीकरण की घोषणा की।