भूपेश ने ट्विट कर दी विधायक विद्यारतन भसीन के स्वास्थ्य की जानकारी

By : madhukar dubey, Last Updated : June 22, 2023 | 5:52 pm

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक विद्यारतन भसीन (Viyaratan Bhasin) का रामकृष्ण अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। विधायक विद्यारतन भसीन भिलाई नगर निगम में महापौर रह चुके हैं। विद्यारतन भसीन को साल 2009 में सांसद सरोज के इस्तीफे के बाद विधानसभा में मौका मिला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी और संघ में सक्रिय रहने वाले पिता स्व. चुन्नी लाल भसीन के पुत्र विद्यारतन भसीन 2009 और 2018 में लगातार दो बार विधायक बने और कांग्रेस की लहर के बीच वैशाली नगर विधानसभा सीट पर विधायक बने। ऐसे में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट कर उनके स्वास्थ्य की कामना की।