राष्ट्रीय स्तर पर भूपेश ‘लोकसभा चुनाव’ का संभालेंगे माेर्चा

By : hashtagu, Last Updated : December 19, 2023 | 3:43 pm

  • कांग्रेस में भूपेश बघेल को मिली कमान! 
  • रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) लोकसभा चुनाव का मोर्चा संभालेंगे। लेकिन इनके काम का दायरा अब राष्ट्रीय स्तर तक रहेगा। बता दें, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कांग्रेस अध्यक्ष ने 5 सदस्य की एक राष्ट्रीय गठबंधन समिति (National Alliance Committee) का गठन किया है। जिसमे आम चुनाव 2024 के लिए भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

    यह आदेश KC वेणुगोपाल ने जारी किया है। राष्ट्रीय गठबंधन समिति में अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश का नाम शामिल है। साथ ही बतातें चले कि मई 2024 या इससे पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछले आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे।

    Untitled 33 Copy 49 Scaled 1

    Untitled 33 Copy 49 Scaled 1

    यह भी पढ़ें : CM विष्णुदेव साय ने ‘विधानसभा सदस्य’ के रूप में ली शपथ!…VIDEO