भूपेश सरकार का बड़ा फैसला : इस साल ‘1 करोड़ 25 लाख’ मीट्रिक टन धान खरीदेगी

By : hashtagu, Last Updated : September 9, 2023 | 2:10 pm

रायपुर। धान खरीदी (Purchased Paddy) के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति (Cabinet Sub Committee) की बैठक में आज धान खरीदी को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। विपणन वर्ष 2023-24 के लिए छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। इस बार 1 करोड़ 25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें कि मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक फिलहाल जारी है। इसमें धान खरीदी और धान के उठाव को लेकर भी चर्चा जारी है। बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में सरकार का किसान, कानून व्यवस्था और हितग्राही पर जोर