बस्तर में BJP का बड़ा सियासी खेला : कांग्रेस में ‘बड़ी सेंधमारी’, महापौर समेत 8 पार्षद BJP में शामिल

By : hashtagu, Last Updated : March 27, 2024 | 5:10 pm

रायपुर। बस्तर में बीजेपी (BJP Bastar) ने आज बड़ा सियासी खेला कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की मौजूदगी में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी में मेगा इंट्री (Congress workers made mega entry in BJP) ली है। बस्तर में तो जगदलपुर नगर निगम की महापौर और युवा आयोग के पूर्व सदस्य सहित करीब ढाई हजार नेताओं ने एक साथ कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस महापौर सहित आधा दर्जन कांग्रेसी पार्षदों के पाला बदल देने से अब यहां के नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी बहुमत में आ गई है।

Baster Loksabha

 ढाई हजार कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली

  • बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को चुनाव होना है। यहां आज बुधवार को नामांकन फ़ार्म जमा करने का आखिरी दिन था। भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप का नामांकन फार्म भरवाने के लिए सीएम विष्णु देव साय सहित कई बड़े नेता आज जगदलपुर में जुटे। इससे पहले विशाल सभा हुई, जिसमें जगदलपुर की नगर निगम की महापौर सफीरा साहू, पार्षद, बीजापुर जिले के रहने वाले युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह सहित लगभग ढाई हजार कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। सीएम विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित अन्य नेताओं ने इन सभी का स्वागत किया।
  • Baster Loksabha0000222222
  • Baster Loksabha0000111

जगदलपुर निगम में भाजपा बहुमत में आ गई

महापौर सफीरा साहू और 8 कांग्रेसी पार्षदों के भाजपा में आ जाने से अब 48 पार्षदों वाले जगदलपुर निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है। कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।

  • लंबे समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे

दरअसल ये सभी लंबे समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। अजय सिंह और बीजापुर के कांग्रेसी विधायक विक्रम मंडावी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। अपनी सरकार में रहते हुए अजय ने खुलकर भ्रष्टाचार का विरोध किया था। ऐसे में उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव के पहले जिलाबदर की कार्रवाई भी की गई थी। अब अजय सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली है।

यह भी पढ़ें : चुनावी युद्ध : कांग्रेस के सभी ‘प्रत्याशी’ फूंके हुए कारतूस! केदारनाथ गुप्ता ने ‘छोड़े’ तीखे सियासी बाण