चुनाव से पूर्व ‘BJP’ में बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’!, बदले पदाधिकारी

विधानसभा से पूर्व भाजपा (BJP before assembly) ने अपने संगठन में सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दिया है।

  • Written By:
  • Publish Date - April 1, 2023 / 08:45 PM IST

छत्तीसगढ़। विधानसभा से पूर्व भाजपा (BJP before assembly) ने अपने संगठन में सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दिया है। क्योंकि इस बार बीजेपी के लिए सत्ता में वापसी करने की सबसे बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक बदले गए थे। लेकिन इधर बीच एक बार फिर पदाधिकारियों के बदलने जाने की सूचना है। इसमें बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने पिछले दिनों संकेत दिए थे। संगठन को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिए परिवर्तन किया जाएगा।

इसी कड़ी में आज अल्पसंख्यक मोर्चा (Minority Front) के पदाधिकारियों में बदलाव किया गया है। नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, आईटी सेल, जिला प्रभारी, सह प्रभारी पदों पर नियुक्ति की गई है।अल्पसंख्यक मोर्चा में इन पदों पर नए सिरे से नियुक्ति का इंतजार पिछले कुछ वक्त से था। रायपुर के जिला कार्यकारिणी में भी पदाधिकारियों को जिम्मा दिए जाने का इंतजार हो रहा है। हाल ही में युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा में भी नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी।

देखें लिस्ट

Bjp 01000