Bijapur : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या!
By : hashtagu, Last Updated : June 21, 2023 | 6:28 pm

बीजापुर। बड़ी खबर आ रही है कि जिले में भाजपा नेता काका अर्जुन (BJP Leader Kaka Arjun) की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता काका अर्जुन की हत्या कर दी (killed) गई है। इस घटना को नक्सलियों ने इल्मीडी के लंका पारा के पास नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। कहा, जा रहा है, भाजपा नेता को घर से निकलने के बाद नक्सलियों ने घेर लिया और उनकी हत्या कर दी गई है। नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या।
इल्मीडी गांव में लंका पारा के पास दिया घटना को अंजाम।भाजपा नेता का नाम काका अर्जुन बताया जा रहा।घर से निकलने के बाद घेरकर की गई हत्या।घटना स्थल पर पर्चे फेंककर माओवादियों के मद्देड एरिया कमेटी ने ली भाजपा नेता के हत्या की जिम्मेदारी।भाजपा नेताओं को BJP में काम न करने की दी गयी चेतावनी
इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)
यह भी पढ़ें : कल आएंगे अमित शाह, उषा बरले के घर भी जाएंगे!