भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन छत्तीसगढ़ दौरे पर: प्रदेश महामंत्रियों की लेंगे बैठक

By : hashtagu, Last Updated : June 15, 2024 | 11:39 am

रायपुर, १५ जून :: छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव प्रभारी  नितिन नबीन (Nitin Nabin) आज शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उनके आने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका स्वागत होगा। इसके बाद शाम 6 बजे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक ली जाएगी।

कल भी उनकी अनेक महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक के बाद, शाम 4 बजे सांसदों के साथ भी एक बैठक आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा के साथ-साथ आगामी निकाय चुनाव पर भी चर्चा होगी।