छत्तीसगढ़ की इस बेटी को भाजपा ने झारखंड में बनाया प्रत्याशी

By : madhukar dubey, Last Updated : October 21, 2024 | 7:47 pm

रायपुर। भाजपा ने झारखंड की 66 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इन 66 सीटों में से एक सीट पर पार्टी ने छत्तीसगढ़ की बेटी पूर्णिमा साहू दास(Purnima Sahu Das, daughter of Chhattisgarh) को उम्मीदवार बनाया है। पूर्णिमा को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से टिकट दिया है. पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly elections)के साथ-साथ 8 राज्यों की अलग-अलग विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

कौन हैं पूर्णिमा साहू दास

पूर्णिमा साहू दास रायपुर की रहने वाली हैं. वह ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू हैं। पूर्णिमा रायपुर के एक सामान्य परिवार की बेटी हैं। जानकारी के मुताबिक उनके पिता बिजनेसमैन और मां टीचर हैं। भाजपा ने पूर्णिमा को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।