BJP के सवाल! पर कांग्रेस अधिवेशन की ‘प्रचार सामग्री’ पर गाइड लाइन
By : madhukar dubey, Last Updated : February 15, 2023 | 10:41 pm
छत्तीसगढ़। (Congress National Convention) कांग्रेस ने राष्ट्रीय अधिवेशन के रिजर्व क्षेत्र की लोकेशन का गूगल मैप जारी किया है। इसमें बताया गया है कि लाल रंग से अंकित एरिया है। जो कांग्रेस महाधिवेशन के लिए रिजर्व है। जिसे शहीद वीर नारायण सिंह नगर (Shaheed Veer Narayan Singh Nagar) का हिस्सा माना गया है। इस पूरे क्षेत्र में प्रचार सामग्री सिर्फ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कमेटी की अनुमति से ही लग सकती है। कांग्रेस पार्टी संगठन के सभी साथियों के अनुरोध है कि वे यहां कोई प्रचार सामग्री न लगाएं, जो सामग्री लग गई है, उसे हटा लेना ठीक होगा। अन्यथा उसे हटा दिया जाएगा।
बता दें, कि बीजेपी नेता विकास मरकाम ने इस एरिया में लगे प्रचार सामग्री को लेकर बयान जारी किया था। यहां लगाए गए पोस्टर होर्डिंग में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के फोटो और होर्डिंग नहीं लगाए गए है। जिससे साबित होता है कि कांग्रेस की आदिवासी विरोधी है। सूत्रों का कहना है कि यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर उक्त आदेश जारी किए गए हैं कि वहां अनावश्यक प्रचार सामग्री हटा ली जाए। इस वजह से यह कदम उठाया गया है। इसकी कांग्रेस की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। लेकिन बीजेपी का कहना है कि जिन प्रचार सामग्री पर मोहन मरकाम के फोटो नहीं है। उसे हटाने की प्रक्रिया का यह आदेश हिस्सा है।





