प्रियंका गांधी के ‘काफिले’ को BJP की ‘महिला मोर्चा’ ने दिखाई काली पट्टी

By : hashtagu, Last Updated : October 6, 2023 | 4:14 pm

रायपुर/कांकेर। आज बीजेपी की महिला मोर्चा ने प्रियंका गांधी के काफिले को काली पट्टी दिखाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा उमा शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय लक्ष्मी कौशिक जिला महामंत्री मीरा सलाम निधि संचेती स्मृति कौशिक सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं। इनके विरोध के पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर ले गई।

इसके पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंची, स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया और वहां से कांकेर के लिए प्रस्थान कर गई। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कांकेर के गोविंदपुर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होने जा रही थी। इस कड़ी में

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री बघेल के साथ हेलीकॉप्टर से गोविंदपुर कांकेर के भानु प्रताप देव कॉलेज मैदान स्थित हेलीपैड पहुंची जहां उनका स्वागत किया गया। प्रियंका गांधी कांकेर प्रवास के दौरान जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिली। इस अवसर पर गांधी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई। दोनों ने उत्तर बस्तर कांकेर की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 37 शहीदों को अमर जवान स्तंभ में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : ‘प्रियंका गांधी’ पर BJP का वार! ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारा सिर्फ जुमला!