CBSE बोर्ड 12वीं : छत्तीसगढ़ में 82.17% स्टूडेंट्स पास

By : hashtagu, Last Updated : May 13, 2025 | 5:35 pm

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education)(CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजे 2025(class 12th result 2025) जारी हो गए हैं। परीक्षा में 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। इस वर्ष 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दिल्ली क्षेत्र में कुल 95.18 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। CBSE 12th Result 2025 में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के 82.17% स्टूडेंट्स पास

 बता दें कि CBSE 12वीं बोर्ड में छत्तीसगढ़ के 82.17% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं इस साल छत्तीसगढ़ में लड़कियों ने फिर बाजी मारी हैं। 12वीं बोर्ड में 26,057 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हैं, जिनमें 12 हजार 713 लड़कियां सफल हुईं।

वहीं CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट में इस साल 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास हुए है। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा था। इस साल लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91.64 रहा है तो वहीं, लड़कों का पासिंग परसेंटेज 85.70% रहा है।
CBSE की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : “आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया”: वायुसेना के जवानों से बोले पीएम मोदी