CG-Assembly Elections : कांग्रेस ने MLA ‘अनूप नाग’ को पार्टी से निकला!
By : hashtagu, Last Updated : October 27, 2023 | 2:07 pm

छत्तीसगढ़। कांग्रेस में विधायकी लड़ने के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ने से अब पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने जिन विधायकों को टिकट नहीं दिया है। उसमें अधिकांश निर्दली चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं कुछ अन्य दावेदार हैं जो दूसरे पार्टी को ज्चाइन कर रहे हैं। इन्हीं में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक अनूप नाग (Congress MLA Anoop Nag) को टिकट नहीं दिया है। ऐसे में उनके द्वारा निर्दली चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित (Expelled from the party) कर दिया है। आज कांग्रेस ने आदेश जारी कर कार्रवाई की है।
पढ़ें जारी आदेश की कॉपी
इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)
यह भी पढ़ें : CG-चुनावी दंगल : ‘धान और कर्जमाफी’ पर भिड़ी ‘कांग्रेस-BJP’! सुशील ने दागे सवाल