छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव सीट पर भूपेश पीछे तो कोरबा पर भाजपा की प्रत्याशी सरोज पांडेय पिछड़ीं

By : hashtagu, Last Updated : June 4, 2024 | 6:03 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो हॉट सीट राजनांदगांव में कांग्रेस प्रत्याशी (Congress candidate in Rajnandgaon) और पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) 46 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। भूपेश बघेल ने दुर्ग लोकसभा छोड़कर राजनांदगांव से चुनाव लड़ा था। यहां उनका मुख्य मुकाबला BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय से है।

वहीं दूसरी हॉट सीट कोरबा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय पीछे चल रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत लगातार बढ़त बनाई हुई हैं। उन्हें 464209 वोट मिले हैं जबकि सरोज पांडेय को 43460 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 29569 वोट से आगे चल रही है। मतगणना केंद्र के बाहर माहौल शांत है। भाजपा के पंडाल में कुर्सियां ​​खाली दिख रही हैं। सड़कें सुनसान हैं।

यह भी पढ़ें :वाराणसी से पीएम मोदी और गांधी नगर से गृहमंत्री अमित शाह रिकार्ड मतों से जीते

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना ने 74 हजार से ज्यादा वोटों से मंडी सीट जीती