Chhattisgarh : नगरीय निकाय के चुनाव से पूर्व ‘कांग्रेस’ को बड़ा झटका! फिर चला इस्तीफे का दौर

By : hashtagu, Last Updated : July 6, 2024 | 4:55 pm

रायपुर। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) छोड़ने का सिलसिला था। कुछ इसी तर्ज पर अब नगरीय निकायों के चुनाव को देखते हुए स्थानीय और जिला स्तर पर एक बार फिर इस्तीफे का दौर शुरू (Resignation round begins) हो गया है। उपजे इस हालात से माना जा रहा है कि आगामी नगरीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत भटगांव के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस के कई पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इसी के साथ ही पार्टी के पूर्व एल्डरमेनों ने भी इस्तीफा दे दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेज दिया है।

  • बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे ने भटगांव में चक्काजाम किया था। इस दौरान उन्होंने भटगांव के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। विभाग में भ्रष्टाचार से आहत होकर कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। जिसके बाद इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी आने लगी हैं।

यह भी पढ़ें : जांच की आंच में देर-सबेर ‘राजनीतिक वजूद’ झुलसने के डर से बेचैन ‘भूपेश बघेल’ मिथ्या प्रलाप कर रहे : मूणत ने दागे सवाल