CGBSE Result 2026: कल 2:30 बजे आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट, ऐसे करें चेक

इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 3.21 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

  • Written By:
  • Publish Date - April 28, 2026 / 05:12 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education – CGBSE) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (result) का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों (students) के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड परीक्षा (board exam) 2026 के नतीजे बुधवार 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी (declare) किए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हाई स्कूल (high school) और हायर सेकेंडरी (higher secondary) परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं है, बल्कि छात्रों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 3.21 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है, जो कल खत्म हो जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी धैर्य बनाए रखें और परिणाम को सकारात्मक नजरिए से स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत होता है और हर छात्र में आगे बढ़ने की अपार क्षमता होती है।

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद उनकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।