छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: टॉप 10 में 8 लड़कियां, संध्या-परिरानी बनीं टॉपर, 99% के साथ चमके छात्र

मेरिट लिस्ट में टॉप 3 में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने 99% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।

  • Written By:
  • Publish Date - April 29, 2026 / 07:09 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट (Result) जारी कर दिया गया है। इस साल कुल 77.15% छात्र-छात्राएं पास (Pass) हुए हैं और परीक्षा (Exam) में करीब 3 लाख 21 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। खास बात यह रही कि टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 8 लड़कियों (Girls) ने जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है।

मेरिट लिस्ट में टॉप 3 में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने 99% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलौदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं। दोनों ने अपनी मेहनत से प्रदेश में नाम रोशन किया है।

तीसरे स्थान पर मुंगेली जिले के अंशुल शर्मा रहे, जिन्होंने 99% अंक हासिल किए। अंशुल के पिता इंश्योरेंस एडवाइजर हैं और उन्होंने बताया कि वे 11वीं में मैथ्स लेकर जेई की तैयारी करना चाहते हैं।

संध्या नायक किसान परिवार से आती हैं और रिजल्ट आने के बाद उन्होंने भविष्य में डिप्टी कलेक्टर बनने का लक्ष्य बताया। वहीं परीरानी प्रधान ने डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने की इच्छा जताई है।

इस साल टॉप 10 मेरिट लिस्ट में कुल 42 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं। राज्य सरकार ने सभी टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की है, जिससे छात्रों में उत्साह का माहौल है।