Chhattisgarh : घूसखोर महिला इंस्पेक्टर ACB के चढ़ी हत्थे! 50 हजार की मांगी थी रिश्वत
By : hashtagu, Last Updated : July 6, 2024 | 2:57 pm

रायपुर। एक महिला इंस्पेक्टर को ACB ने घूस लेते पकड़ लिया। शुक्रवार शाम महिला अफसर को टीम कैश लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। दहेज की शिकायत दर्ज करने और कार्रवाई करने के एवज में TI वेदवती दरियो (TI Vedavati Daryo) ने रिश्वत मांगी थी।
- मामला रायपुर के महिला थाने का है। इस थाने की प्रभारी टाउन इंस्पेक्टर (TI) वेदवती दरियो ACB की कार्रवाई में ट्रैप हो गईं। वे 20 हजार रुपए लेते हुए अपने थाने में बैठी थीं, तभी एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों ने उसे पकड़ लिया। महिला अफसर से ACB की टीम ने रात 8 बजे से देर रात 1 बजे तक पूछताछ की। इसके बाद दरियो को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
दहेज प्रताड़ना का है केस
दअरसल महिला थाने में लोधीपारा की रहने वाली एक महिला आई। पति से तंग आकर महिला ने थाने की प्रभारी वेदवती से कार्रवाई करने और FIR दर्ज करने को कहा। महिला इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपए की डिमांड कर दी। मिन्नतें करने के बाद वो 35 हजार में केस दर्ज करने को राजी हुईं थी।
परेशान होकर शिकायतकर्ता पहुंची ACB
इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने ACB दफ्तर जाकर सारी बात अधिकारियों को बता दी। करीब एक हफ्ते पहले एंटी करप्शन में ये शिकायत पहुंची। शुक्रवार सुबह महिला वापस थाने पहुंची लेकिन थाने में भीड़ ज्यादा होने के कारण TI दरियो ने उन्हें वापस लौटा दिया। एसीबी की टीम लगातार पीड़िता के साथ मौजूद थी।
यह भी पढ़ें: डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन