Chhattisgarh : डाक मतपत्रों की गिनती शुरू, कांग्रेस 30, BJP 23 पर आगे! सांसद दीपक बैज और अरुण साव पीछे

By : hashtagu, Last Updated : December 3, 2023 | 8:34 am

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती में अब तक 54 सीटों पर रुझान सामने आए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पीछे चल रहे हैं। भाजपा 23, कांग्रेस 30 और एक पर अन्य आगे चल रहे हैं।

डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था।

  • 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने की वोटिंग

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं। ऐसे में वोटर महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।​​​​​​

  • महिलाओं का मतदान में बड़ा योगदान

विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 वोटर इस बार थे। पुरुषों की तुलना में महिलाएं आगे बढ़ गई हैं। पुरुषों के 1003 वोटर हैं तो आनुपातिक तौर पर महिला वोटरों की संख्या 1012 है। इस बार प्रदेश में 50 सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया है।

51 सीटों पर महिला वोटर निर्णायक

इस बार चुनाव में 51 सीटों पर महिला वोटर्स का वर्चस्व रहा। यहां महिलाओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया। हालांकि 53 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इनमें 23 आदिवासी के लिए रिजर्व सीटें हैं, जबकि 2 SC वर्ग के लिए रिजर्व हैं। शेष 28 सीटें सामान्य वर्ग की हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव : वसुंधरा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की, कांग्रेस व भाजपा की बैठकों से सस्पेंस बरकरार