Chhattisgarh : एक दूजे के हुए ‘IAS युवराज और IPS मोनिका’!

By : madhukar dubey, Last Updated : August 21, 2023 | 10:39 pm

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी युवराज मरमट (IAS officer Yuvraj Marmat) आज 2022 बैच की तेलंगाना कैडर की IPS अधिकारी पी. मोनिका (IPS officer P. Monika) के साथ सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज कर परिणय सूत्र में बंधे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर नव विवाहित अधिकारी युगल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। CEO जिला पंचायत जितेंदर यादव ने भी नवदम्पत्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Marr 3 1090x1536

अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने इन्हें विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर  ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दीं।

यह भी पढ़ें : मेयर एजाज ढेबर का ‘उत्तर और दक्षिण’ विस सीटों पर दावा! अब अन्य सीटों पर 40 दावेदार