छत्तीसगढ़ : रूझानों में बीजेपी 9 पर तो 2 सीट पर कांग्रेस आगे! इधर BJP प्रत्याशी बृजमोहन को 10 हजार वोटों से बढ़त

By : hashtagu, Last Updated : June 4, 2024 | 10:39 am

रायपुर। देश में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच हुए लोकसभा चुनाव कुल 7 चरणों की 542 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरु हुई। सबसे पहले डाकमत्र पत्रों की गणना होगी उसके बाद पहले राउंड की काउंटिग शुरु होगी।छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की सभी 11 सीटों पर मतगणना के व्यापक इंतजाम किए गए है। सभी जिला मुख्यालयों में लोकसभा में शामिल विधानसभा वार मतगणना हो रही है।

शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में बीजेपी 9 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। डाकमत पत्रों के गणना में रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल (BJP candidate Brijmohan Agarwal) अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकास उपाध्याय से आगे चले रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल को 221, विकास उपाध्याय 114 एवं अन्य 12 वोट से आगे चल रहे हैं।

यपुर लोकसभा के लिए वोटो की गिनती जारी है। पहले राउंड की वोटिंग खत्म हो गई है। जिसमे बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को 25365 वोट मिले हैं वहीं विकास उपाध्याय को 14916 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पहले राउंड के बाद 10449 वोट से आगे हो गए हैं। वहीं दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से पहली राउंड की गिनती में 4643 मतों से आगे l वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से आगे चल रहे हैं। बस्‍तर लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। भाजपा के महेश कश्‍यप, कांग्रेस के कवासी लखमा से आगे चल रहे हैं।

नारायणपुर दूसरा राउंड कवासी लखमा 1288 महेश कश्यप 1608 महेश कश्यप 320 वोट से आगे। वहीं गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ में 22 राउंड, राजिम में 20 राउंड की मतगणना शुरू हो गई है। 14-14 टेबल दोनों विधानसभा में मतगणना के लिए लगाए गए हैं। राजिम से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 917 वोट से आगे रहे। दूसरे राउंड में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू 1313 मतों से आगे रहे। दो राउंड की गिनती के बाद राजिम से भाजपा प्रत्याशी कुल 186 मतों से आगे रहे।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : मतगणना की LIVE ‘hindi.hashtagu.in’ पर Update… एनडीए रुझान में भारी बढ़त 265 सीटों पर आगे राजनांदगांव से भूपेश बघेल पीछे