Chhattisgarh : केजरीवाल ‘PM मोदी और कांग्रेस’ पर बरसे ! इधर ‘भगवंत मान’ भी गरजे

By : madhukar dubey, Last Updated : July 2, 2023 | 6:10 pm

बिलासपुर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और पीएम मोदी (Congress and PM Modi) पर जमकर निशाना साधा। बिलासपुर के साइंस कालेज में आयोजित महारैली में बोल रहे थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा, केजरीवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। बीजेपी-कांग्रेस वालों ने लूट लिया। पहले दिल्ली का यही हाल था। दिल्ली को CNG घोटाले के नाम से जाना जाता था।

भगवंत मान ने कहा, देश को सब कुछ मिला। लेकिन सरकार चलाने वाले नेता नहीं मिले। हमारे पास पैसा नहीं है। गुंडे नहीं है। ये झूठे वादे करते हैं और हम गारंटी देते हैं। प्रधानमंत्री बोलते हैं, हम फ्री की रेवड़ी बांटते हैं। 15-15 लाख रुपए देने का पापड़ किसे मिला ये पीएम को बताना चाहिए। हम जो रेवड़ी बांट रहे हैं, वो आम लोगों को मिलता है। लेकिन आपने जो 15-15 लाख का पापड़ बेचा वो किसे मिला।

केजरीवाल ने इन पंच लाइनों पर कांग्रेस और बीजेपी पर सियासी हमला बोला

1.बेइमानी मोदी करते हैं, और जेल मनीष सिसोदिया जाते हैं। सिसोदिया ने शानदार स्कूल बना दिए। भाजपा ने 10 साल में भारत का बेड़ा गर्ग कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी करके बोलते थे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

2.भारत का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए। भारत देश को चलाने के लिए पढ़ा लिखा होना जरूरी है। इस बीच केजरीवाल ने एक कहनी सुनाई और बताया कि, अनपढ़ राजा ने कैसे महान देश का बेड़ा गर्क कर दिया।

3. कहानी के जरिए केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, एक दिन देश में महामारी आई। चारों तरफ हाहाकार था। फिर राजा ने थाली और चम्मच बजवाई। महामारी खत्म नहीं हुई। राजा के दोस्त गुंडे थे। उसने देश की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को ही छेड़ दिया। ऐसे राजा को हटाकर फेंक देना चाहिए। मैंने सुना है कि आज कल वो स्टेशन पर चाय बेचते हैं।

4. छत्तीसगढ़ वालों आपको फ्री की रेवड़ी, मुफ्त इलाज, मुफ्त बिजली,अच्छी शिक्षा चाहिए तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी होगी। क्योंकि, सब कुछ महंगा हो गया है। पीएम मोदी ने इतना टैक्स लगा दिया, इसलिए इतनी महंगाई है। दूध, चावल, लस्सी, हर चीज पर टैक्स लगा है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 102 रुपए लीटर है। लेकिन इसकी कीमत 57 रुपए है। इसमें 45 रुपए ट्रैक्स ले रहे हैं।

5. अंग्रेजों ने इतना टैक्स नहीं लगाया। मगर मोदी ने खाने पीने की चीजें भी नहीं छोड़ी। 75 साल में किसी ने इतना टैक्स नहीं लगाया। ये टैक्स लेकर बांट रहे हैं अपने लोगों को। इनके आदमी ने 34 हजार करोड़ का कर्जा ले लिया। उसने लौटाया नहीं तो उसका कर्ज माफ कर दिया गया। जबकि उसे जेल भेजना था।

6. आपसे हर चीज में ये पैसे ले रहे हैं। और सब लुटा रहे हैं। भाजपा वालों ने 9 साल में लूट लिया। जितना कांग्रेस ने 75 साल में नहीं लूटा। उतना भाजपा ने 9 साल में लूट लिया।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)