महारैली के बहाने आप की निगाहें बिलासपुर संभाग की 24 सीटों पर!

By : madhukar dubey, Last Updated : July 2, 2023 | 6:33 pm

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के वक्त आप की निगाहें बिलासपुर संभाग (Bilaspur Division) की 24 विधानसभा सीटों पर टिकी है। यही कारण है कि यहां आज महारैली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित किया। जहां लाखों की भीड़ जुटी थी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बताया कि प्रदेश की जनता भाजपा के 15 साल के कुशासन और लूट के रिकॉर्ड के बाद कांग्रेस के भूपेश सरकार की पांच साल के भ्रष्टाचार से ऊब गई। आम आदमी पार्टी को यहां की जनता एक विकल्प के रूप में देख रही है। दोनों पाटिर्यों से अब यहां की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। हमारे संगठन का विस्तार छत्तीसगढ़ के गांव तक हर एक टोला तक पहुंच चुका है।

दिल्ली और पंजाब की तरह चल रहा कैंपेन

‘AAP’ की प्रदेश सचिव और एडवोकेट प्रियंका शुक्ला ने बताया कि पार्टी की सदस्यता अभियान में प्रदेश के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब पार्टी के पदाधिकारी दिल्ली और पंजाब की तरह प्रदेश के सभी जिलों में कैंपेन चला रहे हैं। इसके तहत डोर-टू-डोर सर्वे चल रहा है और लोगों को आम आदमी पार्टी की रीति-नीति के साथ ही दिल्ली में हुए विकास कार्य और जनहित के कामों की जानकारी दी जा रही है। उन्हें भरोसा दिलाया जा रहा है कि अगर प्रदेश में ‘आप’ की सरकार बनी तो यहां भी दिल्ली की तरह काम होगा।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : केजरीवाल ‘PM मोदी और कांग्रेस’ पर बरसे ! इधर ‘भगवंत मान’ भी गरजे