छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से मिली बेल, 45 दिन बाद जेल से बाहर आएंगी
By : hashtagu, Last Updated : February 28, 2026 | 8:04 pm
रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब (liquor) घोटाला केस में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने जमानत (bail) दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं, जिसके चलते उनका जेल से तुरंत बाहर आना संभव नहीं है।
सौम्या चौरसिया को पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। लगभग 2 महीने पहले ही शराब घोटाले केस में फिर उन्हें ईडी (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद अब हाईकोर्ट ने उन्हें बेल दी है।
सौम्या के वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने बताया कि बेल की शर्त के तहत जब इस केस में चार्जशीट (chargesheet) पेश होगी, उसी दिन उन्हें जमानत मिलेगी। वकील के अनुसार, आज से लगभग 45 दिन बाद सौम्या चौरसिया जेल से बाहर आ जाएंगी।




