भाजपा के बेहतर नेतृत्व के कारण झारखंड से आगे निकला छत्तीसगढ़ : विष्णु देव साय

By : hashtagu, Last Updated : May 10, 2024 | 6:07 pm

चाईबासा, 10 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने शुक्रवार को सिंहभूम के मनोहरपुर में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा (BJP candidate Geeta Koda) के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों धनी प्रदेश हैं, दोनों का जन्म एक ही साथ हुआ, पर भाजपा के बेहतर नेतृत्व के कारण छत्तीसगढ़ आगे बढ़ गया और झारखंड पिछड़ा हुआ है। झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए यहां फिर से भाजपा की सरकार जरूरी है।

  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब के बेटे हैं, एक चायवाले के बेटे हैं। इसके बाद भी वे दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। समाज के हर वर्ग की फिक्र उनको रहती है और सबके उत्थान के लिए वे काम करते हैं। ऐसे में यह आप सबका कर्तव्य है कि उन्हें तीसरी बार जिताकर फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया, जिससे उन्हें चूल्हे के धुएं से निजात मिल सकी। आज हर घर में बिजली और पानी की सुविधा है। देश से धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक काम उन्होंने किया है। कांग्रेस ने देश की दुर्गति की है और अब उसे सबक सिखाने का समय आ गया है।

पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा ने ही झारखंड का निर्माण किया और उसे गढ़ने का काम भी वही करेगी। यहां से लोग नौकरी और रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए केंद्र और राज्य में फिर से भाजपा की सरकार जरूरी है।

यह भी पढ़ें : झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस के बीच भ्रष्टाचार को लेकर कंपीटिशन, वसूलेंगे पाई-पाई : अमित शाह

यह भी पढ़ें :अय्यर, पित्रोदा, संजय राउत राजनीति के ‘जोकर’, बौद्धिक दिवालियापन के शिकार : शिवराज सिंह चौहान

यह भी पढ़ें :डेमोग्राफी का चेंज होना ‘भारत की एकता’ के लिए बहुत बड़ा खतरा !-डिप्टी CM विजय शर्मा ने दागे सवाल …VIDEO

यह भी पढ़ें :मणिशंकर अय्यर के बयान पर भड़के किरण देव! कहा-कांग्रेस ‘देश को खंडित’ करने का काम करती है

यह भी पढ़ें भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी चिमनानी ने ‘प्रियंका गांधी’ से पूछा कैसे करेंगीं GST में बदलाव