छत्तीसगढ़ : पोलिंग पार्टी पर ‘नक्सली’ धमाका! एक जवान शहीद

By : hashtagu, Last Updated : November 17, 2023 | 7:01 pm

गरियाबंद। दिनभर चले छिटपुट नोंकझोंक की घटनाओं के बाद जैसे ही गरियाबंद जिले की एक पोलिंग पार्टी (Polling party) पर नक्सली धमाका हुआ। इस घटना में एक ITBP जवान के शहीद होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के बड़े गोबरा के पास ये IED ब्लास्ट (IED blast) हुआ है। जानकारी के मुताबिक पोलिंग पार्टी और EVM सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के 9 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ था।

मतदान के बाद पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस घटना में ITBP के एक जवान शहीद तो एक जवान घायल हो गये। पोलिंग पार्टी को अलग रास्तों से वापस भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 68.15% मतदान! ‘शहरी सीटों’ पर कम तो ‘ग्रामीण’ में अधिक पड़े वोट