Chhattisgarh : वोटिंग से पूर्व ‘मतदान कर्मियों’ पर नक्सलियों का हमला! जवान सहित दो जख्मी

By : hashtagu, Last Updated : November 6, 2023 | 6:28 pm

बस्तर। बस्तर संभाग (Bastar division) में पहले चरण के मतदान से पूर्व नक्सलियाें ने पोलिंग बूथ टीम पर आईडी ब्लॉस्ट (ID blast on polling booth team) किया। 2 जगहों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सर्चिंग से लौट रहे जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की। कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना इलाके के रेंगावाही गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दूसरी घटना बीजापुर में हुई है। वहीं, नारायणपुर जिले के मुरहापदर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से 4 किलो वजनी एक IED को नष्ट किया है। नक्सलियों ने ये IED जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया था। IED को नष्ट करने के दौरान ITBP जवान आमिर खान को हल्की चोट भी आई है। इलाज के लिए नारायणपुर लाया गया है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : CG-चुनावी दंगल : मरकाम बोले, BJP का ‘सर्वसमावेशी संकल्प पत्र’ कांग्रेस की सत्ता से विदाई का दस्तावेज!