निकाय चुनाव : 68 प्रतिशत हुआ मतदान….अब 15 को बीजेपी-कांग्रेस के सियासी धुरंधरों के भाग्य का फैसला… दांवपेंच में उलझी सीटों का जानिए समीकरण

By : hashtagu, Last Updated : February 11, 2025 | 7:20 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव(municipal elections) के लिए वोट डाले गए। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक 68 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ । इस चुनाव में मतदाता महापौर और पार्षद के लिए वोट किया। रायपुर निगम के लिए 1095 और पूरे जिले में कुल 1290 मतदान केंद्र बनाए गए थे। महापौर पद के लिए भाजपा-कांग्रेस से 9 महिला प्रत्याशी(9 women candidates from BJP-Congress) मैदान में है। वहीं भाजपा ने 5 महिलाओं को महापौर की टिकट दी है। वहीं कांग्रेस ने 4 महिलाओं को महापौर प्रत्याशी बनाया है।

इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव सम्पन्न हुआ है। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव हुए। जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2973 पदों के लिए भी चुनाव होंगे. ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग हुआ।

इसमें रायपुर, अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी वोटिंग हुई। सभी जगह का परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक कर निर्दलीयों ने प्रमुख राजनीतिक र्पािटयों के समीकरण को बिगाड़ दिया।

भाजपा से रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे

बीजेपी की ओर रायपुर नगर निगम महापौर की प्रत्याशी मीनल चौबे है। वह नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष रह चुकी हैं। पार्षद, जिला और प्रदेश महिला भाजपा मोर्चा में कई पदों पर काम कर चुकी हैं। वे तीन बार बीजेपी पार्षद रह चुकी हैं। संगठन में भी सक्रिय है। इसी के साथ ही वे रायपुर नगर निगम के सीनियर पार्षदों में से एक हैं. मीनल चौबे की छवि तेज तर्रार महिला नेत्री के रूप में है। वह सभी गुटों से तालमेल रखती हैं।

कांग्रेस से रायपुर महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे

कांग्रेस की ओर से दीप्ति दुबे को मेयर प्रत्याशी है। दीप्ति दुबे वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी है।

यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव हेतु मतदान संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया मतदाताओं का आभार