निकाय चुनाव: भाजपा का महतारी वंदन, 50 प्रतिशत महिलाओं को मिला मेयर का टिकट

By : hashtagu, Last Updated : January 27, 2025 | 11:05 pm

    भाजपा ने रायपुर से मीनल चौबे और दुर्ग से अल्का बाघमार को बनाया प्रत्याशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (municipal elections)को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 14 में से 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा(Announcement of candidates for the post of Mayor) कर दी है। खास बात यह है कि भाजपा ने 50त्न सीटों पर महिलाओं को मौका दिया है। इन पांच में से तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को पार्टी की ओर से यह सूची जारी की गई। भाजपा ने रायपुर से मीनल चौबे को उम्मीदवार बनाया है। मीनल चौबे पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इसी तरह दुर्ग से अल्का बाघमार, कोरबा से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी और अंबिकापुर से मंजूषा भगत को महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

अनुभवी और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को मौका

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर स्थित एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अनुभवी और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को मौका दिया है। खासकर महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दिखाई है। भाजपा की इस रणनीति को चुनावी मैदान में बड़ा कदम माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट देने का फैसला राज्य में महिलाओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत कर सकता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव राजनीतिक रूप से काफी अहम माने जा रहे हैं। महापौर पद के लिए हो रहे इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना यह होगा कि भाजपा की महिला उम्मीदवार पार्टी को कितनी बढ़त दिला पाती हैं।

भाजपा ने इन 10 सीटों पर महापौर के लिए इनको दिया टिकट

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नगर पालिक निगम के लिए महापौर और नगर के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 10 महापौर पद और 47 नयाअध्यक्ष पदों के लिए लिस्ट जारी की गई है। रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए मीनल चौबे को उम्मीदवार बनाया गया है।

महापौर पद के लिए कहां से कौन उम्मीदवार –

रायपुर से मीनल चौबे

बिलासपुर से पूजा विधानी

दुर्ग से अलका बाघमार

राजनांदगांव से मधुसूदन यादव

धमतरी से जगदीश रामू रोहरा

जगदलपुर से संजय पांडेय

रायगढ़ से जीवर्धन चौहान

कोरबा से संजू देवी राजपूत

अंबिकापुर से मंजूषा भगत

चिरमिरी से राम नरेश राय

यह भी पढ़े:  धर्म परिवर्तन पर मचा वबाल : पादरी सहित तीन गिरफ्तार