नए डीजीपी अरुण देव को सीएम साय ने प्रभावी कानून व्यवस्था बनाने दिए निर्देश
By : hashtagu, Last Updated : February 6, 2025 | 4:41 pm

रायपुर, 06 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai)से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट (Courtesy visit by newly appointed Director General of Police Arun Dev Gautam)की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया।
यह भी पढ़ें : अधिक सोडियम वाले नमक का उपयोग करना घातक, डब्ल्यूएचओ ने चेताया और विकल्प भी बताया